फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Told in the story, every obstacle is removed by true devotion

Bilaspur News: कथा में बताया, सच्ची भक्ति से होती है हर बाधा दूर

Sun, 04 Jan 2026 06:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Told in the story, every obstacle is removed by true devotion
ग्राम पंचायत गाहर पंचायत के वाह गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: आय
श्रद्धालुओं को सुनाई ध्रुव की तपस्या, प्रहलाद की दृढ़ भक्ति की कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की ग्राम पंचायत गाहर पंचायत के वाह गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित संदीप शर्मा ने ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद और नरसिंह अवतार के प्रसंग सुनाए गए। उन्होंने ध्रुव की तपस्या, प्रहलाद के दृढ़ भक्ति और हिरण्यकश्यप के वध के साथ नरसिंह भगवान के अवतार का वर्णन किया।


उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति से हर बाधा दूर होती है और भगवान भक्तों की रक्षा के लिए आते हैं। बुराई में भी अच्छाई ढूंढना और बुरे विचारों को अच्छे विचारों से जीतना ही जीवन का उद्देश्य है, जिससे जीवन आनंदमय होता है। कथा व्यास ने कहा कि प्रभु जब अवतार लेते हैं तो माया के साथ आते हैं। साधारण मनुष्य माया को शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मान लेता है, जबकि शरीर नश्वर है। उन्होंने कहा कि भागवत बताता है कि कर्म ऐसा करो जो निष्काम हो, वहीं सच्ची भक्ति है। ध्रुव और प्रह्लाद की कथाएं सिखाती हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम और ईश्वर पर विश्वास ही हमें सही मार्ग दिखाता है। कथा के दौरान ध्रुव की बाल-लीला, सौतेली मां के अपमान के बावजूद माता सुनीति के धैर्य और ध्रुव की कठोर तपस्या से भगवान को पाने की कथा सुनाई गई। क्षेत्र के बड़ी संख्या के लोगों ने कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed