{"_id":"694d3af2efb40ee1d505e958","slug":"today-the-youth-of-bilaspur-will-conduct-a-walkathon-with-the-chief-minister-against-chitta-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-150909-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टे के खिलाफ आज बिलासपुर के युवा सीएम के साथ करेंगे वॉकथॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टे के खिलाफ आज बिलासपुर के युवा सीएम के साथ करेंगे वॉकथॉन
Thu, 25 Dec 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
वॉकाथॉन के लिए तैयार किया जा रहा छात्र पाठशाला का मैदान। स्रोत: डीपीआरओ
छात्र पाठशाला मैदान से लुहणू मैदान तक होगी 2200 मीटर पैदल यात्रा
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा अस्थायी बदलाव
वॉकथॉन के रूट, स्टार्टिंग, फिनिशिंग वेन्यू की सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंधित
एंबुलेंस और गंभीर मरीजों को ले जाने वाले आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चिट्टे के खिलाफ जागरूकता के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बिलासपुर में युवाओं के साथ पैदल चलेंगे। छात्र पाठशाला बिलासपुर के मैदान से लुहणू मैदान तक 2200 मीटर वॉकथॉन होगी। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव रहेगा।
वॉकथॉन का निर्धारित रूट छात्र पाठशाला मेन गेट से हवा घर, संजू फर्नीचर शॉप, गुरुद्वारा चौक, हॉट स्पॉट रेस्टोरेंट, मस्जिद चौक, गर्ल्स स्कूल, बिजली कार्यालय, लुहणू बाइफरकेशन, इंडोर स्टेडियम होते हुए सिंथेटिक ग्राउंड लुहणू तक रहेगा। वॉकथॉन के मद्देनजर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। गुरुद्वारा चौक से लुहणू ग्राउंड की ओर आने वाले वाहनों को वॉकथॉन शुरू होने से पहले एकतरफा (एंटी-क्लॉक वाइज) सर्कुलर तरीके से चलाया जाएगा। वॉकथॉन के रूट, स्टार्टिंग और फिनिशिंग वेन्यू की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर वाहन पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वॉकथॉन रूट पर आंतरिक शहर के वाहनों को अस्थायी रूप से रोका जाएगा या वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह रोक वॉकथॉन शुरू होने से 30 मिनट पहले से वॉकथॉन समाप्त होने तक लागू रहेगी। हालांकि एंबुलेंस और गंभीर मरीजों को ले जाने वाले आपातकालीन वाहनों को इस दौरान पूरी छूट दी जाएगी।
पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल
वॉकाथॉन में भाग लेने वाले वाहनों को मेला ग्राउंड लुहणू, कॉलेज ग्राउंड और डीसी कार्यालय के सामने (आवश्यकता अनुसार) पार्क किया जाएगा। वहीं, लाइट मोटर वाहनों की पार्किंग मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम, गर्ल्स स्कूल, क्रीमेशन ग्राउंड और एक्सहिबिशन ग्राउंड में सुनिश्चित की गई है। घुमारवीं, तलाई और झंडूता क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को सुबह 9:30 बजे तक लुहणू बाइफरकेशन से इंडस्ट्रियल एरिया बध्यात तक जाने की अनुमति होगी। बरमाणा व जुखाला की ओर से आने वाले वाहन बामटा–कॉलेज चौक रूट का उपयोग करेंगे। वहीं, नम्होल, स्वारघाट और श्री नयना देवी जी क्षेत्र से आने वाले वाहन नौणी चौक/जबली–मंडी भराड़ी बाईपास/बस स्टैंड चौक के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। वॉकथॉन के सफल संचालन के लिए 500 पुलिस के जवान मोर्चा संभालेंगे। 200 पुलिस जवान जिला पुलिस और 300 जवान पुलिस मुख्यालय की ओर से तैनात किए गए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी प्रकार की बाधा कार्यक्रम में न हो।