फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   To prevent rabies, it is essential to wash the wound with soap and water for 15 minutes.

Bilaspur News: रैबीज से बचाव के लिए घाव को 15 मिनट तक पानी-साबुन से धोना जरूरी

Tue, 29 Sep 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
To prevent rabies, it is essential to wash the wound with soap and water for 15 minutes.
पंजगाईं में आयोजित रेबीज दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्वास्थ्य कर्मी व अधिकारी। स्रोत: स्व
सीएचसी पंजगाईं में विश्व रैबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता में संजू प्रथम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में सोमवार को विश्व रैबीज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह बावा ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को रैबीज बीमारी, इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
डॉ. बावा ने बताया कि रैबीज एक जानलेवा वायरल बीमारी है, जो संक्रमित पशु की लार के संपर्क में आने से फैलती है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर और चमगादड़ सहित संक्रमित पशुओं के काटने, चाटने या खरोंच लगने से संक्रमण का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि किसी जानवर के काटने के बाद घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। इसके बाद एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल कर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्षण सामने आने के बाद रैबीज लगभग हमेशा घातक होती है, इसलिए समय पर बचाव और उपचार बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि विश्व रैबीज दिवस हर वर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को रैबीज से बचाव के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष का विषय एक साथ मजबूत रखा गया है। मस्तराम हेल्थ एजुकेटर ने लोगों से पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाने और जंगली व पालतू जानवरों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जानवरों के बच्चों को उठाने या उन्हें छेड़ने से भी काटने की घटना हो सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता के लिए भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संजू ने प्रथम, मीरा देवी और मीनाक्षी ने द्वितीय और सीता देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में रजिस्टर और पेन दिए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों को फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. दीपिका, ऋषिका, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भूपेंद्र, नीलम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित करीब 50 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed