फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   To improve the system, Nagar Panchayat Ghumarwin started paid parking.

Bilaspur News: व्यवस्था में सुधार के लिए नप घुमारवीं ने शुरू की पेड पार्किंग

Sun, 26 Oct 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
To improve the system, Nagar Panchayat Ghumarwin started paid parking.
घुमारवीं शहर में बनाए जा रहे पार्किंग स्थल। संवाद
शहर में वाहन चालकों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही है पार्किंग समस्या
विज्ञापन


येलो लाइन के बाहर बनाए जा रहे पार्किंग स्थल



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर परिषद घुमारवीं ने ठोस कदम उठाते हुए सड़क किनारे पेड पार्किंग व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। शहर में लंबे समय से वाहन चालकों को पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बाजार क्षेत्र और मुख्य सड़कों पर अनियंत्रित वाहन खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी, जिससे स्थानीय लोगों और आगंतुकों को भारी असुविधा झेलनी पड़ती थी।

नगर परिषद के अनुसार नए पार्किंग प्लान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में येलो लाइन खींच दी गई हैं। अब इन येलो लाइनों के बाहर ही वाहन पार्क किए जा सकेंगे। नगर परिषद की ओर से सड़क किनारे पार्किंग स्थलों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस कार्य पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। प्रारंभिक चरण में पार्किंग स्थलों को कंक्रीट से पक्का किया जा रहा है, जिसके बाद उन पर टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा, ताकि पार्किंग क्षेत्र मजबूत और आकर्षक बन सके। इस नई व्यवस्था के तहत कार और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। वाहन चालकों को केवल तय स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की अनुमति होगी। नगर परिषद की ओर से इन पार्किंग स्थलों पर प्रति घंटे के आधार पर शुल्क वसूला जाएगा, जिससे जहां नगर परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी, वहीं शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। अक्सर देखा गया है कि कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां राष्ट्रीय राजमार्ग या बाजार क्षेत्र के किनारे खड़ी कर दिनभर के लिए चले जाते हैं। इससे बाजार आने वाले लोगों को पार्किंग की जगह नहीं मिलती थी और जाम की स्थिति बनती है। नगर परिषद का कहना है कि पेड पार्किंग व्यवस्था लागू होने के बाद यह अव्यवस्था नहीं रहेगी। नगर परिषद का यह कदम न केवल शहर की बढ़ती पार्किंग समस्या का समाधान करेगा, बल्कि आधुनिक और व्यवस्थित शहरी प्रबंधन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन




कोट



नागरिकों से अपील की है कि वे इस नई व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दें। वाहन चालकों से आग्रह है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही निर्धारित शुल्क के साथ पार्क करें, ताकि शहर को सुचारू, स्वच्छ और सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेमचंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed