Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   To fulfill his father's promise, Shri Ram left the throne and went into exile.

Bilaspur News: पिता के वचन की पूर्ति के लिए सिंहासन छोड़ वनवास चले श्री राम

Mon, 07 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
To fulfill his father's promise, Shri Ram left the throne and went into exile.
घुमारवीं में आयोजित रामलीला का दृश्य। संवाद
वरिष्ठ कलाकार महंत राम शर्मा की अदाकारी ने छोड़ी अमिट छाप
विज्ञापन

सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश ठाकुर रहे मुख्यातिथि


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुराना बस अड्डा घुमारवीं के नगर परिषद प्रांगण में आदर्श श्रीराम नाटक समिति के बैनर तले चल रही राम लीला के चौथे दिन वनवास और पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने दृश्य दर्शाए गए। कलाकारों ने दर्शकों को बांधे रखा।
इस संध्या का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ कलाकार महंत राम शर्मा की अदाकारी थी, जिन्होंने अयोध्या नरेश राजा दशरथ का किरदार निभाकर अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी। जब कैकेयी को श्रीराम के होने वाले राज्याभिषेक के बारे में पता चलता है तो उन्हें अपने पुत्र भरत को राजा बनाने का लालच आ जाता है। मंथरा कैकेयी को उनके दो वचनों को राजा दशरथ से पूर्ण करने की याद दिलाती है। मंथरा के झांसे में आकर कैकेयी दशरथ से अपने पुत्र भरत को अयोध्या का राजपाट और राम को चौदह वर्ष के वनवास का वरदान मांगती है। यह सुनकर दशरथ कैकेयी को भला-बुरा कहकर बेसुध हो जाते हैं।
विज्ञापन

जब श्री राम को इस बारे में पता चलता है तो वे पिता की आज्ञा को शिरोधार्य मानकर वन को जाने का मन बना लेते हैं। दशरथ रोकने का बहुत प्रयास करते हैं लेकिन श्रीराम, लक्ष्मण और सीता वन की ओर प्रस्थान कर जाते हैं। राम, लक्ष्मण और सीता को वन जाने से रोकने का कौशल्या भरपूर प्रयास करती हैं। लेकिन राम रघुकुल की मर्यादा का वास्ता देकर आगे प्रस्थान कर जाते हैं। राजा दशरथ पुत्र वियोग में प्राण त्याग देते हैं। इस दृश्य में दशरथ बने महंत राम शर्मा और कौशल्या की भूमिका में गौरी शंकर की अदाकारी ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इस संध्या में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग धर्मपुर राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। इस संध्या में जगरनाथ राणा ने कैकेयी, मंथरा की भूमिका में अंकू , सुमित्रा अभिषेक राणा, श्री राम अभिषेक टेस्सू और लक्ष्मण का किरदार विक्रांत ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed