फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tired of usury farmer committed suicide by consuming poison wrote this in suicide note in Bilaspur

Bilaspur : सूदखोरी से तंग आकर किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Fri, 17 Jan 2025 06:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 06:18 PM IST
सार

बिलासपुर सुदखोरी से तंग आकर एक किसान ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है सकरी थाना क्षेत्र के भरनी गांव की घटना है मृतक किसान ने खेती के लिए कर्ज लिया था।

विज्ञापन
Tired of usury farmer committed suicide by consuming poison wrote this in suicide note in Bilaspur
किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर सुदखोरी से तंग आकर एक किसान ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है सकरी थाना क्षेत्र के भरनी गांव की घटना है मृतक किसान ने खेती के लिए कर्ज लिया था परिजनों का आरोप है की ज्वाला खांडे नाम के व्यक्ती ने उसे प्रताड़ित कर रहा था जिससे तंग आकर आत्महत्या कर ली वही घटना स्थल से सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन


दरअसल पुरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है पुलिस ने बताया की ग्राम भरनी मे रहने वाले किसान बृजभान सिंह बिन्झवार पिता स्व.दुलराम सिंह अपने खेत मे लगे बोर को बंद करने गया था इसके बाद वह लौटकर घर नही आया करीब चार बजे परिवार के सदस्य खेत पहुंचा तो बृशभान बेहोशी की हालत मे था जिसे आवाज दिया तब भी नही उठा  इससे परिवार के अन्य सदस्य भी पहुच गये इसपर बगल के टेबल पर एक सुसाइड नोट मिला बेहोश बृजभान को तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।सुचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंचकर सुसाइड नोट जप्त कि है।
विज्ञापन


पुलिस पुछताछ मे पता चला की मृतक ज्वाला खांडे नामक व्यक्ती से कर्ज लिया था जिसे वर्ष 2023 मे 90 हजार वापस कर चुका था।इसके बाद भी ज्वाला खांडे मृतक से तीन लाख अलग से वापस मांग रहा था इससे तंग आकर किसान ने खुदकुशी कर ली इन सबके बावजूद आरोपी ने मृतक के ऋण पुस्तिका को भी अपने पास बंधक बनाकर रखा है फिलहाल पुरे मामले मे पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे भेजा है और मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया की बृजभान सिंह नाम के व्यक्ति ने आत्महत्या की है जिसका सकरी थाने मे मर्ग कायम किया गया है इसी बीच जांच मे यह पता चला है की जो मृतक है वह कर्ज से परेशान था जो सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है जांच के बाद अपराध पंजीबद्ध कर कर्जा एक्ट की धारा जोड्कर आरोपी ज्वाला खांडे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed