फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tips to win elections given to workers in the conference

Bilaspur News: सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव जीतने के टिप्स

Tue, 07 May 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tips to win elections given to workers in the conference
- हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

-मंत्री धर्माणी बोले, जनता इन चुनावों में भाजपा को देगी करारा जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस ने बैठकों और सम्मेलन का दौर शुरू कर दिया है। मंगलवार को घुमारवीं में आयोजित सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के टिप्स दिए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेश धर्माणी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा ने हिमाचल के लोगों के साथ छल किया है, उसका जवाब जल्द ही आने वाले लोकसभा, छह विधानसभा उपचुनाव में जनता भाजपा को देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जो छल की राजनीति शुरू की है वह हिमाचल की संस्कृति, यहां के भोले भाले लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया, ताकि केंद्र में कांग्रेस की सरकार स्थापित हो सके। कहा कि जब प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई तो भाजपा सांसद इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में नाकाम साबित रहे। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा हिमाचल के हितों के लिए कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हिमाचल की अनदेखी कर रही है तथा किसी भी कार्य पर केंद्र सरकार खरी नहीं उतरी है। इस सम्मेलन में कांग्रेस ने चुनावों पर रणनीति तैयार की। इसके अलावा उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं के पदाधिकारी,कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आने वाले चुनाव पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार सतपाल रायजादा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, कांग्रेस पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed