फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tips to protect hostel players from AIDS

Bilaspur News: छात्रावास के खिलाड़ियों को एड्स से बचाव के बताए तरीके

Thu, 25 Jan 2024 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Tips to protect hostel players from AIDS
स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासुपर। स्वास्थ्य, परिवार कल्याण विभाग की ओर से खेल छात्रावास बिलासपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने खिलाड़ियों काे एड्सस्से बचाव के तरीके बताए।
कार्यक्रम में चित्रकला, नारा लेखन, रंगोली, प्रश्नोत्तरी और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। दीप कुमार ने खिलाड़ियों को बताया कि एचआईवी एड्स जानलेवा बीमारी है। इसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला व्यक्ति जीवन भर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। एचआईवी उस वायरस या विषाणु को कहते हैं जो इंसानों के अंदर बीमारी से बचने वाली ताकत को कम कर देता है और एड्स उस हालत को कहते हैं जिसमें बीमारियों से लड़ने की ताकत बिल्कुल कम या खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति को कई बीमारियां पकड़ लेती हैं। यह मुख्यत: चार कारणों से फैलता है। इसमें असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाना, बिना उबली सिरिंज प्रयोग, पॉजिटिव माता से उसके बच्चे को हो सकता है। वर्तमान में ड्रग्स भी एचआईवी का कारण है। जो ड्रग्स इंजेक्शन से लेते हैं उन्हें एचआईवी होने का अधिक आशंका होती है। संक्रमित रोगियों को एआरटी दवाई देकर उनके जीवन को सुगम किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिक्षक ने बताया कि इस रोग से अपने आप को और समाज के लोगों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास के प्रभारी मनोज ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed