{"_id":"6ad3ccde73e382d0c201c78c","slug":"devotees-swayed-to-devotional-songs-the-nahar-singh-temple-premises-echoed-with-chants-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170078-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा नाहर सिंह मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा नाहर सिंह मंदिर परिसर
विज्ञापन
शारदोत्सव में प्रस्तुति देते भजन गायक अभिषेक सोनी। स्रोत: दुर्गा समिति
बिलासपुर। बाबा नाहर सिंह मंदिर परिसर में चल रहे शारदोत्सव दुर्गा पूजा के दौरान भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी ने माता रानी की भेंटों और भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और माता रानी के जयकारों से परिसर गूंज उठा।
भजन संध्या का आगाज गायक महेश बंसल ने गणपति वंदना से किया। इसके बाद अभिषेक सोनी ने गुरु वंदना सतगुरु मेरे कलम हाथ तेरे से प्रस्तुति शुरू की। उन्होंने तैनू कित्थे मैं बैठावा, आओ मात जी त्वाड़ा मंदर सजाया है, नैन तेरे मां नैना देवी, मां मेरी लाडलिए और दिल फुलां दा बनाया मेरी मां जैसी भेंटें प्रस्तुत कर महामाई का गुणगान किया। इसके बाद श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम, नाम मेरी राधा रानी का और अखियां ला बैठी हारा वाले दे नाल सहित कई भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा, सदर विधायक त्रिलोक जमवाल और समाजसेवी हरीश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. मल्लिका नड्डा ने अभिषेक सोनी को हिमाचली टोपी, माता रानी की चुनरी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद