{"_id":"6ad3ce330cc1272ac80b3ac0","slug":"abps-baga-emerged-as-the-winner-in-taekwondo-while-namhol-school-finished-as-the-runner-up-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-170152-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ताइक्वांडो में एबीपीएस बागा विजेता और नम्होल स्कूल रहा उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ताइक्वांडो में एबीपीएस बागा विजेता और नम्होल स्कूल रहा उपविजेता
विज्ञापन
नम्होल स्कूल में आयोजित वुशू प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
नम्होल स्कूल में छात्राओं की एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई शुरू
25 स्कूलों के 216 छात्रा खिलाड़ी ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में शनिवार को अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 216 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
यह खिलाड़ी एकल गान, समूह गान, संस्कृत श्लोक, संस्कृत गीतिका, भाषण, एकांकी नाटक, वाद्य संगीत, सुभाषितानि, शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य, एथलेटिक्स, कुराश, योग, ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगी। खेल प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पहले दिन कुराश में नम्होल स्कूल विजेता और मोरसिंघी स्कूल उपविजेता रहा। ताइक्वांडो में एबीपीएस बागा विजेता और नम्होल स्कूल उपविजेता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने किया। सभी स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने उन्हें मार्चपास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।