फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Uproar over the breaking of the inauguration plaque at Bagchal Bridge

Bilaspur News: बागछाल पुल की उद्घाटन पट्टिका तोड़ने पर बवाल

Sun, 18 Oct 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the breaking of the inauguration plaque at Bagchal Bridge
बागछाल पुल पर तोड़ी शिलान्यास पट्टिका। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : असगर फाइल फोटो
युवा कांग्रेस ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। बागछाल पुल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उद्घाटन पट्टिका कथित तौर पर तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष, नयना देवी विधानसभा क्षेत्र अशोक ठाकुर ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अशोक ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर मामला है और ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि घटना के पीछे शामिल लोगों का पता लगाकर उन्हें कानून के दायरे में लाया जा सके। उन्होंने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए बागछाल पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। उनका कहना है कि संवेदनशील सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत होना जरूरी है, ताकि शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। अशोक ठाकुर ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और कानून का सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए जल्द कार्रवाई करने और जनता के सामने तथ्यों को स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed