फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A water purifier will be installed at the district library within a week.

Bilaspur News: जिला पुस्तकालय में एक सप्ताह में लगेगा वाटर प्यूरीफायर

Sun, 18 Oct 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A water purifier will be installed at the district library within a week.
ई-लाइब्रेरी की खिड़कियों पर लगेंगे पर्दे, पार्क की सफाई के लिए नगर परिषद को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित जिला पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी में पढ़ने आने वाले बच्चों को जल्द स्वच्छ पेयजल और बेहतर अध्ययन का वातावरण मिलेगा। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने शनिवार को पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर वाटर प्यूरीफायर लगवाने और ई-लाइब्रेरी की खिड़कियों पर पर्दे लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही पुस्तकालय के बाहर स्थित पार्क की सफाई के लिए नगर परिषद को प्राथमिकता के आधार पर निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने विधायक को बताया कि पुस्तकालय में वाटर कूलर लगा है, लेकिन बरसात के दौरान इसमें मटमैला पानी आता है। इससे दूषित पानी पीने और जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। इस पर विधायक ने पुस्तकालय में यूवी वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम लगवाने की बात कही, ताकि विद्यार्थियों और अन्य लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। ई-लाइब्रेरी में कंप्यूटर पर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि खिड़कियों पर पर्दे नहीं होने से बाहर की धूप सीधे कंप्यूटर स्क्रीन पर पड़ती है। इससे पढ़ने और स्क्रीन पर सामग्री देखने में परेशानी होती है। विधायक ने इस समस्या के समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को पर्दे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर वाटर प्यूरीफायर और पर्दे लगाने की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पुस्तकालय के बाहर स्थित पार्क में झाड़ियों और घास के उगने तथा सफाई नहीं होने की समस्या भी उठाई। उन्होंने बताया कि सर्दियों में कुछ समय के लिए धूप में बैठने और आराम करने के लिए पार्क में जाते हैं, लेकिन साफ-सफाई नहीं होने से परेशानी होती है। इस पर विधायक ने नगर परिषद को पार्क की सफाई प्राथमिकता के आधार पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों और अन्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed