फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tipper fell into the ditch, driver saved his life by jumping

Bilaspur News: स्वारघाट के पास खाई में गिरा टिपर, चालक ने छंलाग लगा बचाई जान

Fri, 31 Mar 2023 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 31 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tipper fell into the ditch, driver saved his life by jumping
स्वारघाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ टिपर।
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के तहत पंजपीरी-जकातखाना सड़क पर वीरवार को कुटैहला के समीप एक तीखे मोड़ पर एक टिपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। यह टिपर रेल लाइन का रेत लेकर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही कार से टकराता हुआ सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। टिपर चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली है।
विज्ञापन

हादसा इतना भयानक था कि टिपर का केबिन, इंजन, बॉडी अलग-थलग हो गए हैं। टिपर का केबिन बॉडी से करीब 50 फीट दूरी पर जाकर गिरा था। गनीमत रही कि टिपर कार के साथ हल्का-सा छूते हुए खाई में लुढ़क गया और नीचे लोअर कुटैहला-धनसवाई और हरिजन बस्ती-कुटैहला एंबुलेंस सड़क पर जाकर रूक गया। इससे दोनों सड़कें आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

टिपर की टक्कर से कार खाई में गिरने से बाल-बाल बची। अगर कार खाई में लुढ़क जाती तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। कार मालिक कृष्ण लाल निवासी गांव टाली-जकातखाना ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। टिपर के गिरने से हुए धमाके की आवाज को सुनकर कुटैहला गांव के ग्रामीण तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्वारघाट पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद से ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल के पास रेल लाइन और फोरलेन के लिए निर्माण सामग्री लेकर जाने वाले भारी वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था। बाद में बारी-बारी वाहन को छोड़कर मार्ग को बहाल किया गया। डीएसपी श्री नयना देवी विक्रांत बोंसला ने मामले की पुष्टि की है।


भारी वाहनों की आवाजाही से लोग परेशान
ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने रेलवे और फोरलेन के भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बनेर-जकातखाना सड़क दी है। मगर फिर भी रेल लाइन-फोरलेन के भारी वाहन इसी सड़क से होकर जाते हैं और ओवरलोड ही होते हैं। इन वाहनों की आवाजाही से स्थानीय ग्रामीणों, वाहन चालकों को भारी दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed