फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three more accused of Baihal shooting arrested

Bilaspur News: बैहल गोलीकांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three more accused of Baihal shooting arrested
गोली चलाने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, देसी कट्टा भी बरामद
विज्ञापन

अब तक चार आरोपी हो चुके गिरफ्तार, पांच अभी गिरफ्त से बाहर


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में करीब दो सप्ताह पहले हुए गोलीकांड के तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें गोली चलाने का मुख्य आरोपी भी शामिल है। उससे वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है।
कोट कहलूर थाना पुलिस अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान धर्मप्रीत (22) उर्फ जिम्मी निवासी गांव पदावली बलोली डाकघर कोटला पावर हाउस तहसील श्री आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब, नरेश कुमार उर्फ गोल्डी (22) निवासी कोडावली डाकघर बैहल तहसील श्री नयना देवी जी बिलासपुर और अजय कुमार उर्फ हैप्पी (22) निवासी गांव सीमबरवाला डाकघर समलाह तहसील श्री आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रोहित नाम के चौथे आरोपी को वारदात के एक दिन बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रोहित और अजय सगे भाई हैं। अजय पर ही गोली चलाने का आरोप है। बता दें कि 24 सितंबर की रात को दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान तीन गोलियां चली थीं। इस घटना में एक व्यक्ति की पीठ पर गोली लगी थी। उसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू में पुलिस ने पांच आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया। बाद कुछ और आरोपियों की पहचान की गई। घटना के पीछे दो जाति समुदाय के बीच चल रही पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि पहले भी इन दोनों जातियों के लोग पंजाब और हिमाचल क्षेत्र में आमने-सामने आते रहे हैं। इस रंजिश में हत्याएं तक हो चुकी हैं। चिट्टा जैसे नशे का कारोबार भी इस क्षेत्र में खूब फैल रहा है। मामले के आरोपियों पर चिट्टे का कारोबारी होने का आरोप भी दूसरे पक्ष ने लगाया है।


--------------

बैहल में हुए गोलीकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ और आरोपियों की भी पहचान की गई है, जिनकी तलाश की जा रही है। वारदात में शामिल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
-संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed