फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three arrested in Laghat with 5.83 grams of 'chitta' (synthetic drug); Rs 1.90 lakh in cash recovered.

Bilaspur News: लघट में 5.83 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, 1.90 लाख रुपये नकद बरामद

Fri, 16 Oct 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in Laghat with 5.83 grams of 'chitta' (synthetic drug); Rs 1.90 lakh in cash recovered.
मुख्य आरोपी के घर की तलाशी में मिली नकदी और स्कूटर, पहले भी दर्ज हैं एनडीपीएस के कई मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने लघट में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.83 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 1.90 लाख रुपये की नकदी और एक स्कूटर बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इस अवैध कारोबार में उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
पुलिस के अनुसार, बरमाणा थाने की टीम गश्त पर थी, इसी दौरान लघट स्थित रेन शेल्टर के पास तीन युवकों को शक के आधार पर पकड़ा गया। इसके बाद मामले के मुख्य आरोपी अजय कुमार उर्फ आजाद निवासी लघट के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई, जहां से 5.83 ग्राम चिट्टा और 1.90 लाख रुपये की नकदी के साथ एक स्कूटर बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय कुमार उर्फ आजाद के अलावा अजय और मुनीष (दोनों निवासी गांव गसौड़, डाकघर जुखाला) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुख्य आरोपी अजय कुमार उर्फ आजाद के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2021 और 2024 में थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2025 में भारतीय न्याय संहिता के तहत और जून 2026 में थाना बरमाणा में भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। पुलिस अब उसके पूर्व मामलों में जमानत रद्द करवाने के लिए न्यायालय में आवेदन दायर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशे की आपूर्ति पर अंकुश लगाना और युवाओं को बचाना है। -अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed