फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Those who burst firecrackers from Bullet will be fined Rs 20,000 each.

Bilaspur News: बुलेट से पटाखे छोड़ने वालों को 20-20 हजार का फटका

Fri, 05 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Those who burst firecrackers from Bullet will be fined Rs 20,000 each.
पुलिस ने घुमारवीं में चलाया अभियान, माडिफाइड साइलेंसर को उतारने के आदेश
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं शहर में चलाया अचानक निरीक्षण अभियान
पटाखे छोड़ने वाले बुलेट चालकों से परेशान थे शहर के लोग


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में माडिफाइड साइलेंसर के जरिए पटाखे छोड़कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने शहर में अचानक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान दो बुलेट चालक पटाखे जैसी तेज आवाज छोड़ते हुए पाए गए। उनका मौके पर ही 20-20 हजार रुपये का चालान किया गया। भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए एक वाहन जब्त भी कर लिया गया।
पिछले काफी समय से लोग इन पटाखे छोड़ने वाले बुलेट चालकों से परेशान थे। मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण निकलने वाली तेज धमाके जैसी आवाज न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण फैला रही थी, बल्कि आम लोगों और खासकर बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। देर रात ऐसे बुलेट चालकों की ओर से सड़कों पर तेज रफ्तार के साथ पटाखे जैसी आवाजें निकालना आम बात हो चुकी है, जिससे लोगों की नींद तक हराम हो जाती है।
विज्ञापन

घुमारवीं शहर में शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान जैसे ही डीएसपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त शुरू की दो बुलेट सवार पटाखे जैसी आवाज छोड़ते हुए मिले। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर पुलिस ने तुरंत चालान काटा और उन्हें माडिफाइड साइलेंसर हटाने के निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि बार बार अपील के बावजूद भी कुछ युवक माडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर शोर शराबा मचाते हैं। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। पुलिस अब और सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

,डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। मॉडिफइड साइलेंसर के जरिए तेज पटाखे जैसी आवाज निकालना कानूनन अपराध है। किसी भी हालत में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed