{"_id":"695915aef2ce33f02e0c4639","slug":"those-making-short-films-on-road-safety-will-get-a-reward-of-rs-25000-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-151453-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क सुरक्षा पर शॉर्ट फिल्म बनाने वालों को मिलेगा 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क सुरक्षा पर शॉर्ट फिल्म बनाने वालों को मिलेगा 25 हजार का इनाम
Sat, 03 Jan 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिले में चल रहा है परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान
महोत्सव में 18 से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति ले सकता है भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में 1 से 31 जनवरी 2026 तक तक सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत 18 से अधिक आयु के व्यक्ति सड़क सुरक्षा पर शॉर्ट फिल्म या वीडियो बनाकर परिवहन विभाग को ईमेल और विभाग के कार्यालय के पास उपलब्ध करवा सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए आरटीओ राजेश कुमार कौशल ने बताया कि लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए परिवहन निदेशालय की ओर से सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी 15 फरवरी 2026 तक वीडियो भेज सकते हैं। शॉर्ट फिल्म में थीम सड़क सुरक्षा रहेगी। वीडियो और शॉर्ट फिल्म हिंदी व अंग्रेजी भाषा में बनेंगी और पांच मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवहन निदेशालय की ओर से बेहतरीन वीडियो का चयन किया जाएगा। इसके बाद 18-25 आयु, 25-32, 32-40 और 40 से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों की ओर से बनाई गई वीडियो पर 25-25 हजार रुपये कैश और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा, बेहतरीन प्रयास करने वाले 20 अन्य प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपये के विशेष सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।