फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Thieves targeted two houses in Auhar in a single night.

Bilaspur News: औहर में एक रात में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

Mon, 14 Sep 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted two houses in Auhar in a single night.
अपर भंजवाणी में चोरी के बाद जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
एक घर से 20 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी, दूसरे का दरवाजा तोड़ा
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम और स्निफर डॉग ने जुटाए साक्ष्य


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। औहर पंचायत में चोरों के दोबारा सक्रिय होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार रात अज्ञात चोरों ने अपर भंजवाणी गांव में दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से करीब 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए, जबकि दूसरे घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने झंडूता थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने सत्यानंद शर्मा पुत्र स्वर्गीय संत राम के घर की खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर करीब 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह परिवार के सदस्यों ने खिड़की की जाली उखड़ी और कमरे में सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चला। परिवार ने तुरंत आसपास के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पड़ोस में रहने वाली विमला देवी पत्नी स्वर्गीय कर्मचंद धीमान के घर की भी जांच की। विमला देवी वर्तमान में चंडीगढ़ में रहती हैं। पड़ोसियों को उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। इससे आशंका जताई गई कि चोरों ने इस घर में भी सेंधमारी की। पड़ोसियों ने फोन कर विमला देवी को घटना की जानकारी दी। सत्यानंद शर्मा के परिवार ने वार्ड सदस्य संदीप ठाकुर, पंचायत प्रधान देशराज शर्मा और उपप्रधान गौरव शर्मा को सूचना दी। प्रधान ने झंडूता थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घरों का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम और स्निफर डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। टीम ने फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। ग्राम पंचायत प्रधान देशराज शर्मा, वार्ड सदस्य संदीप ठाकुर और ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किस रास्ते से गांव में पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए संभावित साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed