फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Thieves stole cash and jewelry from farmer's house in Khajuria

खजुरिया में चोरों ने किसान के घर से चुराई नकदी व जेवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelry from farmer's house in Khajuria
खजुरिया। थाना क्षेत्र में कुछ चोरों ने एक किसान के घर के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह दिन निकलने पर हुई। चोरी की बड़ी घटना होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना भी किया और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम केसगढ़ निवासी कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह के अनुसार, मंगलवार की रात वह परिवार समेत अपने घर में सो रहे थे। रात में किसी समय कुछ अज्ञात चोर दीवार लांघकर उनके घर में घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और संदूक में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए। सुबह दिन निकलने पर उन्होंने कमरों के दरवाजे खुले देखे तो उन्होंने शोर शराबा कर के आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया। लोगों ने देखा कि कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी और संदूक तथा बेड आदि भी खुले पड़े थे। चोरी होने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की सूचना तत्काल खजुरिया पुलिस को दी। खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच की। जांच के दौरान गृहस्वामी ने उन्हें बताया कि कि उनका पुत्र दलविंदर सिंह बाहर इंग्लैंड में रहता है। उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता तय कर रखा था और शादी की तैयारियां घर में चल रही हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की चार चेन, सोने के तीन सेट, सोने की 21 अंगूठियां, सोने की चूड़ियां, चांदी की 6 जोड़ी पायल आदि चुरा कर ले गए। पुलिस ने चोरों की तलाश में कुछ संदिग्ध स्थानों पर दबिश भी दी, मगर किसी चोर का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गृह स्वामी की तहरीर पर डेढ़ लाख रुपये चोरी तथा कुछ जेवर चोरी होने की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज की है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किसान ने अपनी पुत्री की शादी के लिए बनवा कर रखे थे जेवर
थाना क्षेत्र के ग्राम केसगढ़ निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता समीप के एक गांव में तय कर रखा है और कुछ ही दिनों बाद शादी होने वाली है। उन्होंने शादी की तैयारियों के मद्देनजर अपनी पुत्री की शादी में दिए जाने के लिए जेवर बनवा कर रखा था, जिसे चोर चुरा कर ले गए हैं। उन्होंने चोरी गए जेवर में करीब 45 तोले सोना चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed