{"_id":"620fdb9b36557b54565143d6","slug":"thhree-crore-for-parking-bilaspur-news-sml4000361170","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल से अधर में लटकी निर्माणाधीन पार्किंग के लिए 3 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल से अधर में लटकी निर्माणाधीन पार्किंग के लिए 3 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
बिलासपुर में निर्माणाधीन पार्किंग।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शहर की गुरुद्वारा मार्केट के पास करीब 11 साल से अधर में लटकी निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। प्रशासन पार्किंग का काम जल्द ही शुरू करवाएगा।
बता दें कि गुरुद्वारा मार्केट के पास 4 मंजिला पार्किंग का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू हुआ था, लेकिन एक वर्ष के बाद यह काम धरातल मंजिल बनने के बाद ही बंद हो गया। धरातल मंजिल को बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जो पर्यटन विभाग की ओर से नगर परिषद बिलासपुर के लिए स्वीकृत किए गए थे। इस कार्य को पूरा करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की अवश्कता थी, लेकिन आगे के कार्य को पूरा करने के लिए बजट देने में पर्यटन विभाग ने असमर्थता जता दी थी। इस कारण यह काम अधर में लटक गया था।
इस पार्किंग को गुरुद्वारा और मेन मार्केट में आने वाले वाहनों के लिए बनाया जाना था, ताकि इस स्थान पर पार्किंग की समस्या को दूर किया जा सके। लेकिन निर्माण कार्य पूरा न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों को अपने वाहन आज भी बेतरतीब ढंग से सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि गुरुद्वारा मार्केट के पास निर्माणाधीन पार्किंग के कार्य को पूरा करने के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इसका काम जल्द शुरू किया जाएगा।