फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   therma meter rate increased

कोरोना काल में दोगुना बढ़े थर्मामीटर के दाम

Wed, 05 May 2021 11:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
therma meter rate increased
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में दवा विक्रेता मनमाने दामों पर थर्मामीटर बेचे जा रहे हैं। प्रदेश में निरंतर बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते एकाएक थर्मामीटर की मांग बढ़ गई है। अधिकतर दवा विक्रेताओं के पास थर्मामीटर मौजूद नहीं हैं। जिनके पास हैं वे मनमाने दामों पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

एकाएक बढ़ती मांग से दामों में बढ़ोतरी हो गई है। कुछ दवा विक्रेता प्रिंट रेटों पर अन्य स्टीकर लगाकर ज्यादा दाम वसूल रहे हैं। प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोविड से पहले सामान्य थर्मामीटर जो 55 से 150 रुपये में बिकता था, अब अधिकतर दवा विक्रेताओं के पास उपलब्ध नहीं है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि इसकी सप्लाई नहीं आ रही है। डिजिटल अंकों वाला थर्मामीटर पहले 170 से 230 रुपये में उपलब्ध हो जाता था। अब 300 से 500 रुपये में बिक रहा है। थर्मल स्कैनर 1000 से 2000 रुपये में मिलता था। अब इसके दाम आसमान छू रहे हैं। अब 5000 से 8000 रुपये तक बिक रहा है। कोरोना काल में कुछ कंपनियों ने दामों में मनमाने तरीके से बढ़ोतरी कर दी है। इन्हें खरीदना आम लोगों के वश की बात नहीं रही है।
विज्ञापन

कुछ दवा विक्रेताओं का कहना है कि मांग ज्यादा है और यह होल सेलर दवा विक्रेताओं के पास भी उपलब्ध नहीं हैं। इससे यह बाजारों में उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। कंपनियां भी दाम बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त दिशानिर्देश दिए जाएंगे कि वे बाजारों का रुख करें और दवा विक्रेताओं की दुकानों में दबिश दें। जो कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहे हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed