फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There should be a departmental inquiry of the depot of the corporation on the lines of Chamba

चंबा डिपो की तर्ज पर पूरे प्रदेश में हो निगम के डिपुओं की विभागीय जांच

Mon, 10 Aug 2020 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
There should be a departmental inquiry of the depot of the corporation on the lines of Chamba
बिलासपुर के परिधि गृह मे पत्रकारों को संबोधित करते हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के पधादिकारी व सदस्य? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने पूरे प्रदेश में चंबा डिपो आधार पर प्रदेश भर के निगम के डिपो की जांच करवाने की मांग की है। संघ ने कहा कि डिपो में बैठे अधिकारी निगम के चालक और परिचालकों की मेहनत के पैसे का गोलमाल कर रहे हैं। उन्होंने परिवहन मंत्री व परिवहन निदेशक से मांग की है कि निगम के डिपो पर होने वाली धांधली का पर्दाफाश करें।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश महामंत्री राजकुमार रत्न ने कहा कि परिवहन निगम के चंबा डिपो में 30 लाख के करीब गोलमाल का खुलासा हुआ है। विभागीय जांच के बाद चंबा के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित कई दो और कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। जिसका संघ ने स्वागत किया। वहीं महामंत्री ने बताया कि जिस तरह चंबा में निगम के चालकों और परिचालकों के पैसे का गमन हुआ है। उन्हें संदेह है कि पूरे प्रदेश में इसके तार जुड़े हैं। अगर परिवहन मंत्री इसकी पूरे प्रदेश में विभागीय जांच करवाएंगे तो चौंकाने वाले खुलासे होंगे। उन्होंने कहा देहरा और पालमपुर में भी चंबा के आधार पर डिपुओं में होने वाले भ्रष्टाचार की जांच शुरू हो गई है। और उन्हें यकीन है कि यहां के अकाउंटेंट व कैशियर भी भ्रष्टाचार में संलिप्त मिलेंगे।
विज्ञापन

राजकुमार रत्न ने कहा कि परिवहन निगम के प्रदेश भर के डिपुओं में भारी अनियमितताएं बरती जा रही है। चालकों और परिचालकों के ओवर टाइम और नाइट ड्यूटी के पैसे का गमन किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूरे प्रदेश के डिपुओं की विभागीय जांच करवाकर तीन माह के भीतर चालकों परिचालकों को उनका पैसा लौटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल परिवहन निगम के प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार प्यार सिंह ठाकुर को सौंपा गया है। लेकिन एक स्वयंभू नेता खुद को संघ का प्रदेशाध्यक्ष बताकर मीडिया और सरकार को गुमराह कर रहा है। प्यार सिंह ठाकुर के शिवा संघ का कोई दूसरा अध्यक्ष नहीं है। अगर कोई इस पद के नाम का कहीं दुरूपयोग करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
रणजीत सिंह, बिलासपुर प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed