फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thept at home

मालिक सोता रहा, घर से जेवर-नकदी ले भागा चोर

Thu, 02 Apr 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
thept at home
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत आने वाले कल्लर गांव में बुधवार रात चोरी हो गई। चोर घर से सोने के जेवरात और नकदी भी उड़ा ले गए है। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जिस वक्त घर के मालिक नीचे वाली मंजिल के कमरे में सो रहे है। जब आंख खुली तो घर के मालिक ने चोरों का पीछा भी किया लेकिन वे अंधेरे में भाग निकले। तलाई पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कल्लर निवासी जगतपाल शर्मा ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि शाम को वे खाना खाकर घर की दूसरी मंजिल के खिड़कियां और दरवाजे को बंद करके मकान की निचली मंजिल में सो गए। रात को अचानक उनकी आंख खुली तो आभास हुआ कि कमरे में कोई लाइट जली है। जैसे ही मैं उठा और बिजली का बटन दबाने लगा तो कमरे में खड़े वक्ति ने मुझे धक्के से गिरा दिया तथा स्वयं आंगन की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह भागा तो उसने भी पीछा किया। लेकिन वह मुझे अपनी तरफ आता देख कर घर की चारदीवारी के ऊपर से छलांग लगा कर अंधेरे में भाग निकला। उन्होंने कहा कि चोर कमरे से सोने की अंगूठी, सोने की तीलियां और नकदी पर हाथ साफ कर गया है। पुलिस ने जगत राम शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि तलाई थाना में कल्लर गांव में चोरी होने की शिकायत आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने दावा किया की चोर जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed