{"_id":"6abab2737fb0361cb50901ad","slug":"theft-at-baihal-schools-mid-day-meal-kitchen-thieves-make-off-with-utensils-including-a-pressure-cooker-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168779-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैहल स्कूल की मिड-डे मील रसोई में चोरी, कुकर समेत बर्तन ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैहल स्कूल की मिड-डे मील रसोई में चोरी, कुकर समेत बर्तन ले उड़े चोर
विज्ञापन
रविवार रात ताला तोड़कर वारदात, बर्तन चोरी होने से 90 बच्चों का नहीं बन पाया मध्याह्न भोजन
पंचायत प्रधान ने पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत बैहल स्कूल की मिड-डे मील रसोई में रविवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। चोर रसोई से 25 लीटर का स्टील कुकर, कड़ाही, बाल्टी और गैस चूल्हे का सामान ले गए। चोरी के कारण सोमवार को स्कूल में 90 बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन नहीं बन पाया।
जानकारी के अनुसार रविवार को स्कूल बंद था। सोमवार सुबह करीब सात बजे रसोइया स्कूल पहुंची तो रसोई का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो मिड-डे मील तैयार करने के लिए रखा अधिकांश सामान गायब था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना कोट थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, पंचायत प्रधान ने बताया कि बैहल क्षेत्र में पिछले दो माह के दौरान चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले क्षेत्र के मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और बिना पहचान के घूमने वाले फेरी वालों की जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।