{"_id":"686fae5db68e2d4b880b09b9","slug":"the-youth-who-created-a-ruckus-after-drinking-alcohol-spent-the-night-in-the-lockup-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-140339-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले युवक ने हवालात में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले युवक ने हवालात में गुजारी रात
Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
पहले ढाबा मालिक से उलझा, फिर पुलिस कर्मियों से की अभद्रता
भराड़ी के दधोल चौक पर हुई घटना, आरोपी को मिली जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत दधोल में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले एक युवक को रात हवालात में गुजारनी पड़ी। युवक पहले एक ढाबा मालिक से उलझ गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता करने लगा। फिर उसे काबू में कर थाना ले जाया गया।
आरोपी को वीरवार को एसडीएम कोर्ट घुमारवीं में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। घटना बुधवार रात को हुई। दधोल चौक पर स्थित एक ढाबा संचालक कामराज ने पुलिस को सूचना दी कि दो व्यक्ति शराब के नशे में होटल के बाहर हुड़दंग मचा रहे हैं। ढाबा मालिक के अनुसार दो पिकअप वाहन होटल के बाहर आकर रुके थे और उनके चालक शराब का सेवन कर रहे थे। ढाबा संचालक ने जब उन्हें समझाया कि सरकारी बसें यहां खाना खाने के लिए रुकती हैं। उन्होंने आग्रह किया कि अपनी गाड़ियां आगे खड़ी कर लें, तो एक चालक बहस करने लगा। काफी समझाने-बुझाने के बावजूद युवक नहीं माना और धमकाने लगा। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों से उनका नाम और पता पूछा। देवेंद्र नाम का युवक पुलिस से भी उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया और थाना पहुंचाया। पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।