{"_id":"6976073842f82fc18b083bcd","slug":"the-winner-of-the-rustam-e-kahloor-title-will-get-rs-31000-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-152834-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रुस्तम-ए-कहलूर खिताब के विजेता को मिलेंगे 31 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रुस्तम-ए-कहलूर खिताब के विजेता को मिलेंगे 31 हजार रुपये
विज्ञापन
पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक।
डियारा सेक्टर में दंगल 3 मई को, पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी की बैठक में फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी की बैठक डियारा सेक्टर के बाबा विश्वकर्मा मंदिर हुई। बैठक की अध्यक्षता अखाड़ा कमेटी के प्रधान हुसैन अली ने की।
बैठक में 3 मई को होने वाले दंगल की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया कि दंगल में रुस्तम-ए-कहलूर खिताब के विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ 31,000 रुपये की नगद राशि दी जाएगी। उपविजेता पहलवान को 21,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
दंगल से पूर्व बाल केसरी के मुकाबले होंगे। इनमें 16 वर्ष तक के बाल पहलवान भाग लेंगे। बाल केसरी खिताब के विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ 3,100 रुपये, जबकि उपविजेता बाल पहलवान को 2,100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।बैठक में अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारी रहे स्वर्गीय कमल किशोर कुंदी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर सोलन से उनके बड़े भाई अनिल कुंदी और पवन कुंदी भी उपस्थित रहे। बैठक में महासचिव राकेश ठाकुर सहित राम लाल शर्मा, राज कुमार सैनी, प्रकाश चंद, कृष्ण कुमार चौहान, देवी राम, मनमोहन भंडारी, निक्का राम ठाकुर, जितेंद्र कौंडल, सुखराम आजाद, मोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।