{"_id":"6a0725bbd739e3af5e02274f","slug":"the-six-crore-lift-project-is-in-limbo-devotees-still-rely-on-palanquins-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-159959-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छह करोड़ की लिफ्ट परियोजना अधर में, श्रद्धालुओं को आज भी पालकी का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छह करोड़ की लिफ्ट परियोजना अधर में, श्रद्धालुओं को आज भी पालकी का सहारा
Fri, 15 May 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 15 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
चुनावी मुद्दा का फोटो भरत गौतम
चुनावी मुद्दा
नगर निकाय चुनाव में गूंजा मुद्दा, लोगों बोले- वादे बहुत हुए, अब सुविधा शुरू हो
2022 में शुरू हुई थी लिफ्ट परियोजना की शुरू करने की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी में नगर निकाय चुनाव के बीच श्रद्धालुओं की सुविधाएं बड़ा चुनावी मुद्दा बन गई हैं। वर्ष 2022 में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई लिफ्ट परियोजना आज तक पूरी नहीं हो पाई है। सरकार परिवर्तन के बाद यह कार्य बंद पड़ा हुआ है, जिससे बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर चुनाव में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। मंदिर मार्ग पर रैंप की सुविधा भी केवल आधे रास्ते तक ही सीमित है। ऐसे में श्रद्धालुओं को पूरी चढ़ाई पैदल तय करनी पड़ती है या फिर पालकी का सहारा लेना पड़ता है। गर्मियों और त्योहारों के दौरान यह परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। श्रद्धालुओं का कहना है कि शक्तिपीठ होने के कारण यहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या बुजुर्गों और दिव्यांगों की होती है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें कठिनाई झेलनी पड़ती है। लोगों का मानना है कि नगर परिषद और मंदिर न्यास को मिलकर इस परियोजना को जल्द पूरा करवाना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि लिफ्ट सेवा शुरू होती है तो इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी और स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिलेगा। चुनावी माहौल में अब यह मुद्दा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
इनसेट
स्थानीय निवासी भरत गौतम ने कहा कि लिफ्ट परियोजना शुरू होने की घोषणा के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी, लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इनसेट
गोल्डी शर्मा ने बताया कि माता के दर्शन के लिए आने वाले कई बुजुर्ग श्रद्धालु रास्ते में थक जाते हैं। यदि लिफ्ट सुविधा शुरू हो जाए तो उन्हें काफी राहत मिलेगी।
इनसेट
सतीश भूषण ने कहा कि नगर परिषद और मंदिर न्यास को इस विषय पर गंभीरता से काम करना चाहिए। श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ने से क्षेत्र के पर्यटन और व्यापार को भी मजबूती मिलेगी।