{"_id":"6aa9922328390bdf31050744","slug":"the-saga-of-gugga-jaharveer-resonated-at-the-pajyal-jakh-fair-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167812-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पज्याल जख मेले में गूंजी गुग्गा जाहरवीर की गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पज्याल जख मेले में गूंजी गुग्गा जाहरवीर की गाथा
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बड़गांव में पांच दिवसीय पज्याल जख मेले का शुभारम्भ पर पंचायत प्रतिनिधि और अन्य। स्
शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय मेले का आगाज
टमक वादन प्रतियोगिता ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में मंगलवार को पांच दिवसीय पज्याल जख मेले का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। समाजसेवी कैप्टन विद्यासागर ने मेले का शुभारंभ किया। पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची गुग्गा जाहरवीर की मंडलियों ने गाथा और महाआरती प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। मेले के शुभारंभ से पहले शोभायात्रा निकाली गई।
इसमें गांव की मंडलियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों, मेला समिति सदस्यों, ग्रामीणों और बाहर से पहुंचे लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा के बाद जख बाबा और गुग्गा जाहरवीर की गाथा का गायन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आई मंडलियों ने पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। मेले में इस बार टमक वादन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र टमक की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मेला समिति के प्रधान जंग बहादुर ठाकुर ने मेले की परंपरा और आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की। पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर ने बताया कि 17 सितंबर को महिला मंडलों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आयोजित हो रहे इस मेले को आने वाले समय में जिला स्तरीय दर्जा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि इसका आयोजन और व्यापक स्तर पर किया जा सके। उन्होंने बताया कि 18 और 19 सितंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें महिला मंडलों, स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों के अलावा बाहरी कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर मेला समिति के सचिव धनीराम, बहादुर सिंह चंदेल, सुनीत सिंह, विजय सिंह, वीरभान चंदेल, अनीता देवी, सुषमा देवी, जगदीश ठाकुर, बालकृष्ण शर्मा, गजेंद्र चंदेल, नवीन कुमार, प्यार चंद, नंदकिशोर, ख्यालीराम, जितेंद्र पाल, हरकेश गौतम, विपिन कुमार, श्यामलाल, श्रवण कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।