Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The officers were given information about the basic concept of the organization

Bilaspur News: पदाधिकारियों को संगठन की मूल संकल्पना की दी जानकारी

Sat, 12 Jul 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The officers were given information about the basic concept of the organization
बल्हसीणा में आयोजित भारतीय किसान संघ के प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
बल्हसीणा में हुआ भारतीय किसान संघ का प्रशिक्षण वर्ग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। भारतीय किसान संघ बिलासपुर की ओर से झंडूता और घुमारवीं की ग्राम समिति के पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग गोशाला बल्हसीणा में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय किसान संघ की संगठन की मूल संकल्पना सहित अन्य विषयों के बारे में पदाधिकारियों को जानकारी दी गई।

प्रदेश संगठन मंत्री हरि राम ने बताया कि पदाधिकारियों को संघ संगठन कार्य पद्धति, रीति-नीति, ग्राम समिति स्तर पर ग्राम समिति की कार्य योजना संगठनात्मक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों, ग्राम समिति के भाग 1 व 2 आदि विषयों की जानकारी दी गई। इसके अलावा समिति की स्थानीय समस्याओं का आदान-प्रदान और उनके निराकरण के लिए सुझाव पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों खंड से 14 ग्राम समितियों के अध्यक्ष, मंत्री व अन्य पदाधिकारी इस वर्ग में शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सत्यपाल वर्मा, जिला मंत्री रमेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुदर्शन संख्यान अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed