{"_id":"69455414adab4a9cfd080ce0","slug":"the-modi-government-at-the-centre-is-discriminating-against-himachal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-150507-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है केंद्र की मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है केंद्र की मोदी सरकार
Fri, 19 Dec 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा केबिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस कार्
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति
प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं युवा साथी : ओझा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर । हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा के बिलासपुर आगमन पर युवा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठित करना, आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीति, प्रदेश कांग्रेस सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना था।
बैठक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने के लिए सुझावों और योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कैसे रणनीति बनाए जाए इस पर चर्चा की गई। प्रभारी के उपस्थिति में युवाओं को नई दिशा और प्रोत्साहन देने का कार्य किया, जिससे आगामी कार्यक्रमों को मजबूत गति मिलेगी। इस अलावा संगठन चुनाव के दौरान जहां पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्त नहीं हुई है उसपर भी विचार विमर्श किया गया। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि भाजपा सरकार खासकर हिमाचल के लोगों के साथ सौतेला भेदभाव कर रही है। उनकी हक के करोड़ों रुपये का रोक कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पीछे रही है। भाजपा सरकार के शासन काल में जितने रोजगार दिए थे और जो रोजगार के लिए भर्ती निकाली गईं थी, उन्हें कोर्ट में लटका कर रख दिया है। भाजपा के कार्यकाल और हमारा कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने में कांग्रेस सरकार आगे है। कांग्रेस सरकार के अभी दो साल और है। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू युवाओं के लिए बेहतरीन काम करेंगे। संगठन की आगामी रणनीतियों, युवाओं की भूमिका और जन सरोकारों को मजबूत करने पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि प्रदेश कांग्रेस की तीन के कार्यकाल के दौरान हुए विभिन्न योजनाओं और विकासात्मक कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में युवा अपनी सार्थक भूमिका निभाएं। इस मौके पर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।