फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The MLA who provided the helicopter should be arrested: Bamber Thakur

हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने वाले विधायक की हो गिरफ्तारी : बंबर ठाकुर

Mon, 11 Nov 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
The MLA who provided the helicopter should be arrested: Bamber Thakur
- पूर्व विधायक बोले, त्रिलोक जमवाल लोटस ऑपरेशन के सूत्रधार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचने के मामले की जांच कर रही एसआईटी को अहम जानकारी मिली है। एसआईटी के अनुसार राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तत्कालीन विधायकों को हेलीकॉप्टर भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने ही उपलब्ध कराया था। उन्होंने मांग की विधायक की गिरफ्तारी होनी चाहिए। साथ ही उन्हें उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए।


बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाया। इसके सूत्रधार त्रिलोक जमवाल थे। एसआईटी ने भी अपनी जांच में यह बात स्पष्ट कर दी है कि हेलीकॉप्टर की बुकिंग त्रिलोक जमवाल ने करवाई। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से मांग की है कि विधायक को इस मामले की जांच में शामिल किया जाए। इस बात की भी जांच की जाए कि इतनी व्यवस्था के लिए त्रिलोक जमवाल के पास पैसा कहां से आया। इस मामले की जांच में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर से मांग की है कि त्रिलोक जमवाल को अयोग्य घोषित किया जाए। सरकार के स्तर पर भी इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, बंबर ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद के लिए भी दावा किया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है। वह प्रदेश कार्यसमिति कार्यवाहक अध्यक्ष बनने के भी हकदार हैं। बिलासपुर से कार्यवाहक अध्यक्ष होना जरूरी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसी जिले से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed