फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The meat market in the city has become a major election issue.

Bilaspur News: शहर के बीच मीट मार्केट बना बड़ा चुनावी मुद्दा

Sat, 09 May 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 09 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The meat market in the city has become a major election issue.
निकाय चुनाव मु्द्दा
विज्ञापन

बदबू, गंदगी और आवारा पशुओं से परेशान लोग
बोले, अब समाधान देने वाले को ही मिलेगा समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद चुनावों के बीच इस बार शहर के बीचों-बीच स्थित मीट मार्केट बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर उभरा है। वार्ड नंबर-7 बजोहा वार्ड में संचालित मीट मार्केट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके और बड़े शिक्षण संस्थानों के बीच चल रहे इस मार्केट के कारण उन्हें रोजाना बदबू, गंदगी और अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चों का आना-जाना होता है, लेकिन वर्षों से चली आ रही मांग के बावजूद नगर परिषद की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि मीट मार्केट के आसपास गंदगी का माहौल बना रहता है और आवारा पशु व पक्षी मीट के अवशेष, हड्डियां और मुर्गों के पंख उठाकर घरों की छतों और आंगनों तक पहुंचा देते हैं। इससे लोगों का घरों की छतों पर जाना तक मुश्किल हो गया है। कई परिवारों ने बताया कि छतों पर फैली गंदगी के कारण कपड़े सुखाना भी परेशानी का कारण बन चुका है। लोगों का कहना है कि यह समस्या अब केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है। बताया कि वरिष्ठ नागरिक सभा सहित कई सामाजिक संगठनों और गण्यमान्य लोगों ने पहले भी मीट मार्केट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग उठाई थी, लेकिन इस दिशा में कभी गंभीर पहल नहीं हुई। अब नगर परिषद चुनावों के दौरान यह मुद्दा फिर गरमा गया है। मतदाताओं ने साफ संकेत दिए हैं कि इस बार वही उम्मीदवार जनता का समर्थन हासिल करेगा जो मीट मार्केट को रिहायशी इलाके से हटाकर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का भरोसा देगा। ऐसे में बजोहा वार्ड के साथ-साथ पूरे घुमारवीं शहर में यह मुद्दा चुनावी बहस के केंद्र में आ गया है।
विज्ञापन

इनसेट
शहर के बीचों-बीच मीट मार्केट होने से सबसे ज्यादा परेशानी आसपास रहने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। घरों की छतों पर हड्डियां और पंख पड़े रहते हैं, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी ठीक नहीं है। - अक्षय रतवान
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मीट मार्केट के कारण पूरे इलाके में बदबू और गंदगी फैलती है। कई बार आवारा कुत्ते और पक्षी घरों तक गंदगी पहुंचा देते हैं। नगर परिषद को लोगों की परेशानी समझते हुए इसे जल्द दूसरी जगह स्थानांतरित करना चाहिए। -राम लाल शर्मा
इनसेट
यह मांग कई वर्षों से चली आ रही है, लेकिन हर बार चुनाव के दौरान वादे किए जाते हैं और बाद में मामला ठंडा पड़ जाता है। इस बार लोग पूरी तरह जागरूक हैं और स्थायी समाधान चाह रहे हैं। - गोपाल दास

इनसेट
रिहायशी इलाके के बीच मीट मार्केट होना बिल्कुल उचित नहीं है। आसपास परिवार और बड़े स्कूल मौजूद हैं। शहर की स्वच्छता और वातावरण को देखते हुए इसे शहर से बाहर शिफ्ट किया जाना चाहिए। - सुनील परमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed