{"_id":"664a067f61d1fd1b470f0be5","slug":"the-life-of-shiva-family-was-consecrated-in-the-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117591-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मंदिर में हुई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मंदिर में हुई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में रविवार को नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान पंडितों ने पूरे विधिविधान के साथ शिव परिवार एवं नंदी की प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में निर्मित यह गायत्री शक्तिपीठ यज्ञ एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक जन जागरण का कार्य भी कर रहा है। शिव मंदिर के साथ-साथ यहां पर कार्यक्रम हाल एवं साधना कक्ष का भी निर्माण किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य संवर्धन, कुरीति उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण,नशा मुक्ति जैसे विषयों पर गायत्री परिवार कार्य करता आ रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य शशिकांत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा श्रद्धा व विश्वास ही है जो मूर्तियां में भी प्राण का संचार कर देता है और उनमें हमें भगवान के दर्शन होते हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में स्पेशल भारत ओलंपिक की राष्ट्रीय अध्यक्षा डाॅ. मल्लिका नड्डा भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के साथ उनका संबंध कई वर्षों से है तथा गायत्री परिवार इस वर्ष को महिला सशक्तिकरण के रूप में मना रहा है जो कि एक उल्लेखनीय कार्य है। गायत्री परिवार व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज निर्माण का जो कार्य कर रहा है वह प्रशंसनीय है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को रुद्राभिषेक एवं महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।