फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The last ten days of Ramadan begin, with people spending time in prayer and good deeds.

Bilaspur News: रमजान के आखिरी दस दिन शुरू, इबादत-दुआ और नेक कामों में बिता रहे समय

Wed, 11 Mar 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The last ten days of Ramadan begin, with people spending time in prayer and good deeds.
बिलासपुर की जामा मस्जिद में इफ्तार करते हुए। स्रोत: मुस्लिम वेलफेयर
शब-ए-कद्र की पवित्र रात से जुड़ा है अंतिम अशरा, मस्जिदों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन

जामा मस्जिद रौड़ा में रोजाना हो रहा सामूहिक इफ्तार, समाज के लोग दे रहे सहयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पवित्र रमजान माह अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस्लाम में रमजान के आखिरी दस दिनों को विशेष महत्व है। मुस्लिम धर्मगुरुओं के अनुसार रमजान के पहले दस दिन रहमत (अल्लाह की मेहरबानी), दूसरे दस दिन मगफिरत यानी गुनाहों की माफी और अंतिम दस दिन जहन्नुम से निजात दिलाने वाले माने जाते हैं। इसलिए इन दिनों रोजेदार इबादत, दुआ और नेक कामों में ज्यादा समय बिताते हैं।

मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रधान नसीम मोहम्मद ने बताया कि रमजान के अंतिम अशरे का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इसी दौरान आने वाली पवित्र रात शब-ए-कद्र मानी जाती है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार लगभग 1400 साल पहले इसी रात पवित्र कुरान का अवतरण हुआ था। बताया जाता है कि कुरान पहले आसमान पर उतारा गया और फिर अलग-अलग मौकों पर पैगंबर मोहम्मद को मिलता रहा। करीब 23 वर्ष में यह पूरा हुआ और पैगंबर मोहम्मद ने इसे अपने अनुयायियों को समझाया। बताया कि इस्लाम के इतिहास के अनुसार अन्य आसमानी किताबें जुबूर, तौरेत और इंजील भी इसी पवित्र माह में अलग-अलग नबियों को प्रदान की गई थीं, जबकि कुरान पाक अंतिम आसमानी किताब मानी जाती है। रमजान के आखिरी दस दिनों में मस्जिदों में इबादत का माहौल और ज्यादा बढ़ जाता है। कई लोग मस्जिदों में एतिकाफ में बैठते हैं। एतिकाफ का मतलब है कि व्यक्ति मस्जिद में रहकर पूरे समय नमाज, कुरान की तिलावत और दुआ में बिताता है। जिले की कई मस्जिदों में लोग एतिकाफ में बैठकर इबादत कर रहे हैं। जामा मस्जिद रौड़ा में पूरे रमजान माह के दौरान रोजाना सामूहिक रोजा इफ्तार का व्यापक प्रबंध किया गया है। इसमें समाज के हैसियतदार लोग बारी-बारी से इफ्तार की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अलावा बैतुलमाल यानी आपसी सहयोग के माध्यम से भी लोग इसमें योगदान दे रहे हैं। नसीम मोहम्मद ने बताया कि समाज के किसी भी वर्ग से जुड़ा व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार रोजा इफ्तार की व्यवस्था कर सकता है। रमजान के महीने में किए गए नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है, इसलिए लोग बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। रमजान के दौरान मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज भी अदा की जा रही है। इसमें विद्वान मौलाना रोजाना नमाजियों को कुरान शरीफ की तिलावत सुनाते हैं, जिससे लोग इस पवित्र ग्रंथ के संदेश को समझ सकें और अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed