{"_id":"67bdcd65412a7af4250099be","slug":"the-issue-of-pending-demands-and-privatization-heated-up-in-the-meeting-of-electricity-board-pensioners-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132734-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिजली बोर्ड पेंशनरों की बैठक में लंबित मांगों और निजीकरण का मुद्दा गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिजली बोर्ड पेंशनरों की बैठक में लंबित मांगों और निजीकरण का मुद्दा गरमाया
Tue, 25 Feb 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों ने की लंबित एरियर और महंगाई भत्ते के शीघ्र भुगतान की मांग
धर्मशाला बैठक और बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने पर भी की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक मंगलवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने की। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया और पेंशनर्स की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सबसे पहले महासचिव केएल शर्मा सहित अन्यों ने पेंशनरों की लंबित मांगों को उठाया। उन्होंने सरकार से 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर और महंगाई भत्ते की बकाया किस्त का जल्द भुगतान करने का आग्रह किया। साथ ही, प्रत्येक पेंशनर को कुल एरियर की जानकारी उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई। बैठक में 9 मार्च को धर्मशाला में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा, बिजली बोर्ड प्रबंधन से बढ़े हुए लोड की रिवाइज्ड आवेदन टेस्ट रिपोर्ट की प्रक्रिया को सरल बनाने और उपभोक्ताओं को डिमांड नोट देकर सिक्योरिटी जमा करवाने का आग्रह किया गया, ताकि उन्हें राहत मिल सके। बैठक में पेंशनरों ने बिजली बोर्ड में कर्मचारियों के युक्तिकरण का विरोध किया और इसे कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया। सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई।
प्रधान रामलाल शर्मा ने बिजली बोर्ड में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने की मांग की। इस अवसर पर गुरुदेव कौशल, लखनपाल, लेखराम, ब्रह्मदत्त, सतीश चंदेल, बृजलाल, रमेश चंद, बाबूराम, प्रेम सिंह, मोहर सिंह, देवकरण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।