फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The issue of lifting water from Ali Khad flares up again

Bilaspur News: अली खड्ड से पानी उठाने का मुद्दा फिर सुलगा

Thu, 27 Jun 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
The issue of lifting water from Ali Khad flares up again
- संघर्ष समिति ने अधिकारियों पर चोरी छुपे खड्ड का निरीक्षण करने और नया षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- खड्ड में कोई गतिविधि शुरू की तो उग्र होगा आंदोलन : रजनीश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन सीमा पर त्रिवेणी घाट से अली खड्ड से पानी उठाने का मुद्दा फिर से उलग उठा है। अली खड्ड पानी बचाओ संघर्ष समिति ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों पर चोरी छुपे खड्ड का निरीक्षण करने और नया षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। साथ ही चेताया है कि खड्ड में कोई गतिविधि फिर से शुरू हुई तो इस बार उग्र आंदोलन होगा।

परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में संघर्ष समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रजनीश शर्मा ने कहा कि तीन दिन पहले जल शक्ति विभाग अर्की के उच्च अधिकारी त्रिवेणी घाट पहुंचे। जल शक्ति विभाग बिलासपुर की ओर से सिर्फ कनिष्ठ अभियंता वहां पहुंचे थे। उन्होंने वहां चोरी छुपे खड्ड का निरीक्षण किया। इसकी भनक लगते ही जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो विभागीय अधिकारी बिना कुछ बताए वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट से पानी उठाने के मुद्दे पर संघर्ष समिति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मिल चुकी है। लोगों के विरोध के बाद से योजना का काम बंद है, लेकिन जल शक्ति विभाग अर्की की ओर से फिर से षड्यंत्र रचा जा रहा है। निरीक्षण करने से पहले विभाग की ओर से सिकरोहा सहित योजना से प्रभावित होने वाली अन्य पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी मौके पर बुलाया जाना चाहिए था। साथ बिलासपुर प्रशासन के अधिकारी भी इस कार्रवाई में शामिल होते, लेकिन अर्की विभाग की ओर से चोरी छुपे निरीक्षण करना एकतरफा रिपोर्ट बनाने जैसे नए षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अली खड्ड से पानी उठाने नहीं दिया जाएगा। यदि ऐसी कोशिश की गई तो स्थगित किया गया फिर से आंदोलन उग्र हो जाएगा। इस मौके पर सिकरोहा पंचायत के प्रधान भूप चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed