फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The hard work of farmers in Jhanduta has paid off with the natural guava orchard.

Bilaspur News: झंडूता में प्राकृतिक अमरूद के बगीचे से रंग लाई किसानों की मेहनत

Thu, 25 Dec 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 25 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The hard work of farmers in Jhanduta has paid off with the natural guava orchard.
झंडूता के झंडू गांव में बगीजे के निरीक्षण पर पहुंचे विधायक जीतराम कटवाल व अन्य लोग। स्रोत: भाजप
विधायक जीतराम कटवाल ने किया बगीचे का निरीक्षण
विज्ञापन

एचपी शिवा परियोजना के तहत प्राकृतिक खेती से बढ़ी किसानों की आय
रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक मुक्त खेती में सफलता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचपी शिवा परियोजना के तहत झंडूता पंचायत के झंडू गांव में प्राकृतिक खेती से तैयार अमरूद के बगीचे (फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन) ने किसानों की मेहनत को सफल साबित किया है। वीरवार को इस बगीचे का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक जीतराम कटवाल ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।

विधायक कटवाल ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान इस परियोजना की शुरुआत हुई थी, जिसका उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करना है। परियोजना के तहत लहसुन, अदरक, आलू और विभिन्न फलों की पैदावार की जा रही है। खास बात यह है कि इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया गया है। पूरी तरह प्राकृतिक खेती से तैयार यह बगीचा अब लहलहा रहा है और किसानों को व्यावसायिक बागवानी, वैज्ञानिक तकनीक और प्राकृतिक खेती से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में मदद कर रहा है। विधायक ने अमरूद की फसल की गुणवत्ता, पौधों की वृद्धि और देशी खाद के प्रयोग की जानकारी विस्तार से ली। कहा कि यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए संदेश देती है कि खेती सिर्फ आज का रोजगार नहीं, बल्कि भविष्य की विरासत है। इससे पहले विधायक जीतराम कटवाल ने भाजपा झंडूता कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी केवल राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र पुरुष और लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और भारत को विश्व मंच पर आत्मविश्वास के साथ खड़ा किया। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उनकी दूरदर्शिता और विकासवादी विचारों को आगे बढ़ा रही है। विधायक ने इसके बाद अपनी विधायक निधि से निर्माणाधीन महिला मंडल भवन गहरी (मेखवीं) का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed