फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The government that is shutting down institutions is talking about creating new districts: Garg

संस्थान बंद करने वाली सरकार नए जिले बनाने की बात कर रही : गर्ग

Fri, 16 Oct 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The government that is shutting down institutions is talking about creating new districts: Garg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने प्रदेश सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी का हवाला देकर पूर्व भाजपा सरकार के संस्थान बंद किए जा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर नए जिले बनाने की बात हो रही है। गर्ग ने पूछा कि जब सरकार मौजूदा जिम्मेदारियां ही नहीं निभा पा रही, तो नए जिलों के लिए बजट कहां से आएगा। पनौल पंचायत के खरला गांव में जन आक्रोश पदयात्रा के दौरान गर्ग ने आरोप लगाया कि चुनाव में दी गई 10 गारंटियों में विफल रहने के बाद, जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन-पेंशन में देरी और ट्रेजरी बंद होने से स्थिति चिंताजनक है। राज्य को दैनिक कामकाज और सब्सिडी जारी रखने के लिए करीब 6,000 करोड़ के अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत है। ऐसे में सरकार को पहले अपनी आर्थिक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इस दौरान रमेश संख्यान, डिप्टी कमांडेंट अभी चंद, केहर सिंह, देवराज शर्मा, करण ठाकुर, दीना नाथ और रत्तन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed