फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The general meeting of Krishi Seva Sahakari Sabha Limited Barthi was inconclusive.

Bilaspur News: कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित बरठीं का साधारण अधिवेशन बेनतीजा

Sun, 21 Sep 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The general meeting of Krishi Seva Sahakari Sabha Limited Barthi was inconclusive.
रविवार को बरठीं कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित सोसायटी की आम सभा में मौजूद सदस्य और अन्य। संवाद
रविवार को आयोजित अधिवेशन में कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित बरठीं की लंबे समय बाद वार्षिक साधारण अधिवेशन रविवार को हुआ, जो कोरम पूरा न होने की वजह से बेनतीजा रहा। समिति के सदस्य एवं अधिवेशन प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि यह अधिवेशन लगभग आठ वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा था। पिछले वर्षों की निष्क्रियता के कारण 2017 के बाद यह सभा नहीं हुई थी, जिससे सदस्यों में काफी रोष था।

अधिवेशन में 2024-25 के ऑडिट पर चर्चा, सभा के कारोबार को बढ़ाने के उपाय, वर्ष में भर्ती किए गए नए सदस्यों की सदस्यता स्वीकृति, खर्चों की स्वीकृति और वर्ष 2025-26 के अंकेक्षण के लिए अंकेक्षक की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर आम सभा से स्वीकृति लेने का प्रयास किया गया था। इसके अलावा कई घोटाले और अन्य विवादित मुद्दों पर भी हंगामा होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, रविवार को आयोजित अधिवेशन में कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। अब कोरम घटाकर दूसरी बार बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी। वहीं, सहकारी विभाग के किसी भी अधिकारी के न आने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। सदस्य इस बार के अधिवेशन से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए थे, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट नहीं है कि अगली बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हो पाएगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed