{"_id":"62151b4ddd77b976787203a2","slug":"the-gas-capsule-overturned-uncontrollably-on-the-divider-route-diverted-bilaspur-news-mbd4196425158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस कैप्सूल, रूट डायवर्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस कैप्सूल, रूट डायवर्ट किया
विज्ञापन
रामपुर के बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर पलटा गैस का कैप्सूल। गैस रिसाव न होने से आसपास के लोग राह?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईवे पर मंगलवार दोपहर अनियंत्रित होकर गैस से भरा कैप्सूल डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। कैप्सूल के पलटते ही अनहोनी की आशंका के बीच अफरातफरी का आलम हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल की टीमें कैप्सूल को हाईवे से हटाने में जुट गई। पुलिस ने हाईवे से रूट को डायवर्ट कर वाहनों को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रात करीब 8.15 बजे कैप्सूल को हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया।
मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे इंडेन कंपनी का एक टैंकर (कैप्सूल) नोएडा से गैस लेकर उत्तराखंड के हल्द्वानी प्लांट को जा रहा था। नैनीताल हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र की ईशानगर पुलिस चौकी के समीप गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर गैस से भरा कैप्सूल डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान कैप्सूल चालक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया।
इस घटना के बाद हाईवे पर अनहोनी की आशंका को लेकर अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग वाहनों समेत लौटने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह, फायर ब्रिगेड के प्रभारी योगेश वर्मा अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हाईवे पर रामपुर और रुद्रपुर से आने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कर बंगाली कॉलोनी से स्वर्ग फार्म होते हुए चड्ढा पेपर मिल के समीप से होकर निकालना शुरू कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने हाईवे से कैप्सूल को हटवाने के लिए राहत कार्य भी शुरू कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रात करीब 8.15 बजे यातायात को सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
ईसानगर गांव के समीप हुई गैस कैप्सूल पलटने की घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व 12 फरवरी 2012 को भी गैस भरा एक कैप्सूल धनोरा मोड़ के समीप हाईवे किनारे खाई में पलट गया था। इस दौरान गैस का रिसाव हो गया था, मगर बाद में पुलिस प्रशासन ने गैस रिसाव पर नियंत्रण पा लिया था। लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व इसी स्थान पर गन्ना भरी एक ट्रैक्टर ट्राली भी पलट गई थी। ग्रामीणों ने इसी स्थान पर अन्य घटनाएं भी होने की बात कही है।
ग्रामीणों का कहना है था कि घटनास्थल के समीप ईसानगर गांव के अलावा चड्ढा पेपर मिल भी है। ऐसे में अगर गैस के रिसाव हो जाती तो हादसा बड़ा हो सकता था। गैस के रिसाव को लेकर ग्रामीण कैप्सूल के हटने तक बेहद परेशान रहे।
पुलिस ने नैनीताल हाईवे पर रामपुर और रुद्रपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बाया मानपुर ओझा से स्वर्ग फार्म और फूलसुंघा होते हुए चड्ढा पेपर मिल के समीप होकर गुजारा। इस दौरान लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ा। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने रुद्रपुर जाने के लिए चंदेन मार्ग का भी सहारा लिया।
नैनीताल हाईवे पर पुलिस द्वारा गैस कैप्सूल पलटने की घटना के दौरान वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। ऐसे में तमाम वाहन जबरन घटनास्थल के समीप से गुजर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने रुद्रपुर बिलासपुर की ओर से आने वाले तमाम टेंपो का उल्लंघन करने पर चालान भी किया। कस्बा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि यह टेंपो चालक जबरन घुस आए थे, ऐसे में चालान करके उनको दंड देना जरूरी था।