{"_id":"6559f83d738394604d046c71","slug":"the-future-of-the-countrys-youth-lies-in-artificial-intelligence-suman-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-8844-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में देश के युवाओं का भविष्य : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में देश के युवाओं का भविष्य : सुमन
विज्ञापन
- कलोल स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक निजी कंपनी के परियोजना अधिकारी सुमन प्रजापति ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक टेक्नोलॉजी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए देश के युवाओं का भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में है। उन्होंने कहा कि एक नए तकनीकी युग के उदय से हमारा जीवन चारों तरफ से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से घिरता जा रहा है। इससे जीवन और भी आसान हो जाएगा। वहीं, युवाओं को बड़ी तादाद में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि कामकाज और बिजनेस के पुराने तौर-तरीकों को हटाने के लिए एआई का रुख हो रहा है। इससे कार्यप्रणाली में दक्षता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की दुनिया में रोजगार के अवसर तलाशें। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि यह विषय स्वयंसेवियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा। इस अवसर पर स्वंयसेवी और अन्य उपस्थित रहे।