फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The farmer donated his land for a road, but is suffering losses from the same road

Bilaspur News: किसान ने जिस सड़क के लिए जमीन दी दान, उसी से उठा रहा नुकसान

Sat, 08 Mar 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The farmer donated his land for a road, but is suffering losses from the same road
- घुमारवीं के टकरेड़ा में सामने आया मामला,सड़क का पानी खेतों में भर रहा
विज्ञापन


- किसान ने एक अधिकारी पर लगाया मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे मांगने का आरोप



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत घुमारवीं के गांव टकरेड़ा का 72 वर्षीय किसान, जिसने जनहित में लाखों रुपये की अपनी एक बीघा जमीन दान कर सड़क निर्माण में योगदान दिया, आज उसी सड़क के कारण समस्याओं का सामना कर रहा हैं। सड़क में उचित जल निकासी की व्यवस्था के अभाव में बारिश का पानी उनके खेतों में भर जाता है, जिससे हर साल उनकी फसलें नष्ट हो रही हैं।

पीड़ित किसान का आरोप है कि जब उन्होंने स्वयं मिट्टी डालकर पानी रोकने की कोशिश की तो वन विभाग के एक अधिकारी ने उसे गैरकानूनी बताते हुए 15 हजार रुपये की मांग की। किसान ने इस मामले की शिकायत उपायुक्त बिलासपुर और डीएफओ वन विभाग को लिखित रूप में दी है। जब उन्होंने सड़क निर्माण के लिए अपनी भूमि दान की थी तो लोक निर्माण विभाग ने जल निकासी की उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिणामस्वरूप सड़का का सारा पानी उनके खेतों में चला जाता है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसान का आरोप है कि उसने कई बार लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अपनी फसल बचाने के लिए उन्होंने मजबूरी में स्वयं मिट्टी डालकर पानी को सड़क से नाले की ओर मोड़ने का प्रयास किया तो वन विभाग के एक अधिकारी ने न केवल इस प्रयास को अवैध ठहराया, बल्कि किसान को धमकाते हुए मामले को रफादफा करने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की। किसान ने उपायुक्त से अपील की है कि उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोक निर्माण विभाग को सड़क किनारे जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएं। उनका कहना है कि इस समस्या के चलते उन्हें मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस उत्पीड़न के कारण उन्हें किसी प्रकार की हानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन




कोट

व्यक्ति के सारे आरोप गलत है। उसके गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर शिकायत की गई थी, जिसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में पाया गया कि उस व्यक्ति ने अवैध डंपिंग की है। व्यक्ति को 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। व्यक्ति ने खुद डैमेज रिपोर्ट पर अपने हस्ताक्षर किए हैं। जुर्माने से बचने के लिए व्यक्ति झूठे आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआर संधू, खंड अधिकारी, वन विभाग घुमारवीं परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed