फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Deputy Commissioner was honored by presenting him a photo frame and a scale.

Bilaspur News: उपायुक्त को फोटोफ्रेम और गागर भेंट कर किया सम्मानित

Tue, 14 May 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner was honored by presenting him a photo frame and a scale.
-पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने डीसी से की भेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी के एक प्रतिमंडल ने प्रधान हुसैन अली की अध्यक्षता में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक से भेंट की। कमेटी के सदस्यों ने वरिष्ठ उप प्रधान मनमोहन भंडारी, उप प्रधान राजकुमार सोनी, महासचिव राकेश ठाकुर, मुख्य सलाहकार सुखराम आजाद, पवन कुंदी, ओम प्रकाश गर्ग, सह कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चौहान, रामलाल शर्मा, प्रकाश चंद, ओम प्रकाश भल्ला ने दंगल के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने उपायुक्त को दंगल का प्रतीक चिन्ह फोटो फ्रेम और गागर भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। कमेटी के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से पीर लखदाता पार्क के सौंदर्यीकरण, लोगों के बैठने के लिए स्टेेडियमनुमा सीढिय़ा, रेलिंग और आकर्षक गेट बनवाने की मांग की। ताकि दंगल के साथ-साथ अन्य दिनों में भी लोगों को बैठने की सुविधा मिल सके। पदाधिकारियों ने कहा कि इस दंगल को पुराने शहर का ऐतिहासिक और भाईचारे का प्रतीक माना गया है। इस दंगल से पुराने शहर की सद्भावना जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed