फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Deputy Commissioner conducted a surprise inspection of Mandi Manwa School and Diara Health Centre.

Bilaspur News: उपायुक्त ने मंडी मानवा स्कूल और डियारा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Fri, 16 Oct 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner conducted a surprise inspection of Mandi Manwa School and Diara Health Centre.
राजकीय माध्यमिक पाठशाला मंडी मानवा में निरीक्षण पर पहुंचे उपायुक्त बच्चों से बातचीत करते हुए। स
विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों की ली जानकारी
विज्ञापन

बच्चों से बात कर उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त राहुल कुमार ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला मंडी मानवा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियारा में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

राजकीय माध्यमिक पाठशाला मंडी मानवा के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें दी जा रही शिक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य में निर्धारित किए गए जीवन लक्ष्यों के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़कर जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहते हुए भविष्य के लिए अभी से मेहनत करनी चाहिए। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपायुक्त ने स्कूल में विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उपायुक्त राहुल कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियारा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए वहां मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और संस्थान में उपलब्ध सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उपायुक्त के इस निरीक्षण के दौरान एक ओर जहां स्कूल में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं, उनकी पढ़ाई और मध्याह्न भोजन की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed