फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The condition of the road in Tehri village is bad.

Bilaspur News: टिहरी गांव की सड़क की हालत खस्ता

Sat, 18 Nov 2023 04:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
The condition of the road in Tehri village is bad.
-दो साल पहले विभाग ने कराया था सड़क का पैच वर्क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की बरठीं से बिझड़ सड़क पर टिहरी गांव की सड़क की हालत खराब है। सड़क पर जगह-जगह इतने गड्ढे हैं कि चालकों को वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण कई हादसे हो चुके हैं।

इस सड़क का निर्माण 1965 के बाद हुआ था। 1995 के बाद सोड पुल के निर्माण के बाद इस सड़क पर यातायात काफी बढ़ गया। यह सड़क 15 टन से अधिक वजनी वाहनों के आवागमन के लिए नहीं बनाई गई है। बावजूद इसके 30 से 40 टन तक की वजनी गाड़ियां और टिपर चलाए जा रहे हैं। दो साल पहले इस सड़क को 20 दिनों के लिए बंद करके सीमेंट से पक्का करने का काम किया गया था, लेकिन यह सीमेंट भी पूरी तरह से उखड़ चुका है। विभाग ने ठेकेदार से हाल ही में सड़क पर पैच वर्क करवाया, लेकिन इसमें भी घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप हैं। क्षेत्रवासियों में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर, पंचायत छत के उपप्रधान काकू, चुन्नीलाल राधेश्याम नागेंद्र सिंह, प्रेम लाल, मनोहर लाल महाजन, व्यवसायी सतीश कुमार सहित अन्यों ने विभाग से इस सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। इसके बारे में सहायक अभियंता बरठीं सुरजीत कैथ वह कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ी गाड़ियों की वजह से यह सड़क काफी खराब हो चुकी है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी, जिसके लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed