{"_id":"69fb2ecb4ec8cd80330656bb","slug":"the-condition-of-the-barthin-shahtalai-road-is-bad-there-is-a-danger-of-accident-near-sangasvi-2-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159347-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं-शाहतलाई सड़क की हालत बदहाल, संगास्वी-2 के पास हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं-शाहतलाई सड़क की हालत बदहाल, संगास्वी-2 के पास हादसे का खतरा
विज्ञापन
बरठीं–शाहतलाई सड़क की हालत बदहाल। स्रोत जागरूक पाठक
स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी से की त्वरित मरम्मत की मांग
बरसात से पहले समाधान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरठीं-शाहतलाई सड़क पर संगास्वी-2 गांव के पास सड़क की हालत खराब हो चुकी है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग समस्या से अवगत होने के बावजूद मूकदर्शक बना हुआ है।
बुधवार को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग बरठीं में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क की खराब स्थिति के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विशेषकर बारिश के दौरान यह मार्ग और अधिक खतरनाक हो जाता है, जिससे वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा बन जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय लोगों की रोजाना आवाजाही रहती है, ऐसे में विभाग को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क के विस्तारीकरण की योजना जरूर है, लेकिन इसमें लंबा समय लग सकता है। तब तक अस्थायी रूप से सड़क की स्थिति सुधारना बेहद जरूरी है।
स्थानीय निवासी राजकुमार, राजेश गौतम, अनिल कुमार, रोशन कुमार और विनोद कुमार सहित अन्य ने कहा कि विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हर बार टेंडर प्रक्रिया का हवाला देकर काम टाल दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बरसात से पहले सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी और ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित ठेकेदार से संपर्क कर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।