फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The cleanliness system of Ghumarvi Nagar Panchayat, which improved its ranking, has collapsed

Bilaspur News: रैंकिंग में सुधार करने वाली नप घुमारवीं की सफाई व्यवस्था चरमराई

Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness system of Ghumarvi Nagar Panchayat, which improved its ranking, has collapsed
नगर परिषद घुमारवीं में लगे कूड़े के ढेर। संवाद
सूखा कूड़ा उठाने की सेवा 15 दिन से ठप, बस स्टैंड बना डंपिंग ग्राउंड
विज्ञापन

न कूड़े की छंटाई के लिए जगह बची है, न ही कूड़ा प्रबंधन के लिए संयंत्र

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार कर खुद की पीठ थपथपाने वाली नगर परिषद घुमारवीं की सफाई व्यवस्था की असली तस्वीर चिंताजनक है। बीते 15 दिनों से नगर परिषद द्वारा लोगों के घरों से सूखा कूड़ा उठाने की सेवा पूरी तरह बंद पड़ी है।
शहर के अधिकांश घरों में सूखे कचरे के ढेर लग चुके हैं, जो अब गलियों और सड़कों तक फैलने लगे हैं। हालात ऐसे हैं कि डंपिंग साइट खुद कूड़ा घर बन चुकी है, जहां कचरे के ढेर लगे हैं। नगर परिषद के पास न तो कूड़े की छंटाई के लिए जगह बची है और न ही कूड़ा प्रबंधन के लिए संयंत्र। मजबूरी में अब कचरा बोरी में भरकर सड़क किनारे ही रखा जा रहा है। बस अड्डा की स्थिति सबसे भयावह हो गई है। यहां कचरे के ढेरों से उठती बदबू के कारण यात्री और दुकानदार खासे परेशान हैं। कई लोग रुमाल बांधकर बस स्टैंड में घुसने को मजबूर हैं, लेकिन नगर परिषद और बस स्टैंड प्रबंधन मौन बना है। बस स्टैंड का बड़ा हिस्सा अब डंपिंग साइट में तब्दील हो चुका है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि जब 15 दिन से सूखा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, तो स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम को यह असलियत क्यों नहीं दिखी? नगर परिषद भले ही कागजों में अव्वल हो, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे उलट है। शहरवासी पिछले ढाई दशक से ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो भूमि तय हुई है और न ही कोई स्थायी समाधान सामने आया है। यह स्थिति तब है जब परिषद के पास बजट की भी कमी नहीं है।
विज्ञापन

कोट
फैक्ट्री नहीं ले रही कूड़ा, इसलिए उठाव रुका : कार्यकारी अधिकारी
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा ने कहा कि सूखा कूड़ा सीमेंट फैक्ट्री भेजा जाता है, लेकिन फिलहाल फैक्ट्री कूड़ा नहीं ले रही है, जिस वजह से लोगों के घरों से सूखा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। वहीं बस स्टैंड की गंदगी पर उन्होंने कहा कि प्रबंधन को पहले ही कहा गया था कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके दें, तभी कूड़ा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद

नगर परिषद घुमारवीं में लगे कूड़े के ढेर। संवाद

नगर परिषद घुमारवीं में लगे कूड़े के ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed