फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Temporary employee caught stealing offerings at Nainadevi

Bilaspur News: नयनादेवी में चढ़ावे की राशि को चुराता पकड़ा अस्थायी कर्मचारी

Thu, 03 Apr 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 03 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Temporary employee caught stealing offerings at Nainadevi
लोअर के अंदर पहनी नी कैप में छिपाए थे 1500 और डॉलर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी मंदिर में चढ़ावे की राशि को चुराते हुए एक अस्थायी कर्मचारी पकड़ा गया। उसे चढ़ावे की गिनती के लिए विशेष रूप से नियुक्त किया गया था। गणना के दौरान उसने चढ़ावे की राशि को लोअर के अंदर पहने नी कैप में छिपा लिया था, लेकिन उसकी यह हरकत एक अन्य कर्मचारी ने देख ली।

मंदिर न्यास के लिपिक ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में दी। नयनादेवी मंदिर न्यास में लिपिक पद पर कार्यरत पुनीत कुमार ने बताया कि इन दिनों चैत्र नवरात्र में मंदिर में चढ़ावे के रूप में प्राप्त होने वाली राशि की गिनती के लिए ड्यूटी लगी है। बुधवार सुबह गणना कार्य शुरू किया गया। गणना के लिए रखे अस्थायी कर्मचारी धर्मपाल निवासी चढ़ावा लोअर में छिपा लिया। उसकी इस हरकत को एक अन्य कर्मचारी ने देख लिया। उन्होंने वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी प्रीतम सिंह को इस बारे में बताया। सुरक्षा कर्मचारी ने धर्मपाल की तलाशी ली तो टांग पर लोअर के अंदर पहने नीकैप में छिपाकर रखे 500 रुपये के तीन नोट और 50-50 के दो ऑस्ट्रेलियन डॉलर बरामद हुए। इसके बाद गणना कक्ष में लगे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी गई। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed