फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tell the students of Bilaspur College about drug abuse.

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज के विद्यार्थियों को बताएं नशीली दवाओं के दुरुपयोग

Fri, 28 Jun 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tell the students of Bilaspur College about drug abuse.
- कॉलेज एनएसएस यूनिट ने ऑनलाइन वेबीनार का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए एनएसएस यूनिट ने ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया।
इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने गूगल मीट के माध्यम से कॉलेज के ही दो स्नातकोत्तर विद्यार्थियों वैशाली और रजत मन्हास के साथ इंटरैक्टिव सत्र में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने इस वर्ष की थीम एविडेंस इज क्लियर इन्वेस्ट इन प्रिवेंशन पर अपने विचार साझा किए। इस वार्षिक अभियान का उद्देश्य नशीली दवाओं के उपयोग के विनाशकारी परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिसमें शारीरिक, मनोवैज्ञानिक नुकसान, ओवरडोज से होने वाली मौतें और सामाजिक समस्याएं शामिल हैं। वेबीनार में इन समस्याओं से निपटने के लिए एकजुट होने और सामाजिक जागरूकता पर काम करने पर बल दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने की शपथ भी ली। कार्यकारी प्राचार्य ने बताया कि इस समय कॉलेज में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन उसके बाद भी एनएसएस यूनिट विद्यार्थियों को जागरूक करने का कार्य ऑनलाइन कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए माता-पिता के साथ समाज को आगे बढ़कर आने की जरूरत है। माता-पिता अपने बच्चों के साथ इसके बारे में खुल कर बात करें और इसके दुष्प्रभावों के बारे में खुलकर उन्हें बताएं। यदि किसी वजह से कोई भी बच्चा इसकी चपेट में आ भी गया है तो उसको सही रास्ते पर आने के लिए प्रेरित करें तभी इस मुश्किल से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed