{"_id":"678e48da949e0188f409a614","slug":"technical-education-minister-visited-osmania-university-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-130566-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया उस्मानिया विश्वविद्यालय का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया उस्मानिया विश्वविद्यालय का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शिक्षा, शोध सहयोग के अवसरों पर प्रबंधन के साथ की चर्चा
- प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, नवाचार केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने तेलंगाना में उस्मानिया विश्वविद्यालय का दौरा कर वहां में प्रबंधन के साथ बैठक की। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आपसी सहयोग के नए अवसर तलाशना और शैक्षिक विकास को बढ़ावा देना रहा। मंत्री ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों से मुलाकात कर आपसी हितों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अनुसंधान सहयोग, विनिमय कार्यक्रम और नवीन शिक्षण पद्धतियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। धर्माणी ने मौजूदा शैक्षिक चुनौतियों और अवसरों को समझने के लिए गहन संवाद किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक और शोध संबंधी साझेदारी न केवल छात्रों को लाभान्वित करेगी बल्कि समाज के व्यापक विकास में भी योगदान देगी। उस्मानिया विश्वविद्यालय जैसे संस्थान नवाचार के लिए आदर्श मंच हैं। इस दौरे के दौरान संयुक्त अनुसंधान पहल जिसमें उभरती तकनीकों और समाज उपयोगी परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। कौशल विकास कार्यक्रम, जो छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग-आधारित प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। सामुदायिक जुड़ाव परियोजनाएं, जिनका उद्देश्य शिक्षा को समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचाना होगा, पर प्रमुखता से चर्चा की गई। धर्माणी ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करते हुए विभिन्न विभागों और सुविधाओं को देखा। उन्होंने प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और नवाचार केंद्रों का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता को करीब से समझा। विश्वविद्यालय की समृद्ध विरासत और आधुनिक दृष्टिकोण ने उन्हें प्रभावित किया। इस दौरे के बाद एक औपचारिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की उम्मीद है, जो इन चर्चाओं को व्यावहारिक रूप देगा। इससे हिमाचल और तेलंगाना के दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक सहयोग स्थापित होगा और शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया जाएगा। धर्माणी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ेगी और छात्रों के लिए अनगिनत अवसर खोलेगी।